भारत और दक्षिण कोरिया ने अपनी दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Lee Jae-Myung ने 20 अप्रैल 2026 को भारत का दौरा किया, जहाँ प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ उनकी अहम मुलाकात हुई। दोनों देशों ने डिफेंस, ट्रेड और भविष्य की नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मिलकर काम करने का फैसला किया है ताकि दोनों देशों का विकास हो सके।

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच क्या-क्या समझौते हुए?

  • डिजिटल ब्रिज: Artificial Intelligence (AI) और सेमीकंडक्टर जैसी नई टेक्नोलॉजी के लिए ‘India-Korea Digital Bridge’ शुरू किया गया।
  • स्पेस सहयोग: ISRO और KASA ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमति जताई।
  • छोटे बिजनेस: MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक MoU साइन किया गया ताकि छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप्स को फायदा मिले।
  • शिपबिल्डिंग: जहाजों के निर्माण, शिपिंग और समुद्री लॉजिस्टिक्स के लिए एक नया फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।
  • फाइनेंशियल फोरम: निवेश और पैसों के लेन-देन को आसान बनाने के लिए ‘India-Korea Financial Forum’ बनाया गया।

डिफेंस और व्यापार में क्या बदलाव आएंगे?

दोनों देशों ने एक बड़ा लक्ष्य रखा है कि 2030 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक ले जाया जाएगा। डिफेंस सेक्टर के लिए ‘K-Indx’ लॉन्च किया गया है, जो डिफेंस स्टार्टअप्स को बड़े निवेशकों और संस्थाओं से जोड़ेगा। अब दक्षिण कोरिया भारत को सिर्फ तोप ही नहीं, बल्कि युद्धपोत, बख्तरबंद गाड़ियां और मिसाइलें भी दे सकता है।

सुरक्षा मामलों पर चर्चा के लिए अब ‘2+2 डायलॉग’ शुरू होगा, जिसमें दोनों देशों के विदेश और डिफेंस मंत्री आपस में बात करेंगे। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया अब भारत के शिपयार्ड्स को अपग्रेड करने और एडवांस डिफेंस सिस्टम बनाने में मदद करेगा।

पर्यावरण और ग्लोबल लेवल पर क्या फैसले हुए?

  • दक्षिण कोरिया अब International Solar Alliance (ISA) और Indo-Pacific Oceans Initiative (IPOI) का हिस्सा बनेगा।
  • भारत भी Global Green Growth Institute (GGGI) में शामिल होगा ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके।
  • जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबिलिटी के लिए पेरिस समझौते के तहत एक MoU साइन किया गया है।
  • सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम को 2030 तक बढ़ा दिया गया है, और 2028-29 को ‘India-ROK Friendship’ वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.