उड़ानों को लेकर एक असमंजस की स्थिति

भारत और UAE के बिच उड़ानों को लेकर एक असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रवासी कामगारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोज आ रहे नए बयान माहौल को नकारात्मक बना रहे हैं। यह प्रवासियों के भावनाओं से खेल जैसा हो चूका है।

 

अब खबर मिल रही है कि दुबई की एयरलाइन अमीरात को 7 जुलाई से भारत से दुबई के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह काफी सुकून भरा होगा।

अमीरात एयरलाइन के द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर एक यात्री के सवाल पर दिए गए जवाब से यह मतलब निकाला जा रहा है। एयरलाइन ने उड़ानों के संचालन संबंधी जवाब में एयरलाइन ने बताया कि हम 7 जुलाई 2021 से भारत से दुबई के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।

General Civil Aviation Authority का कुछ और ही है कहना

हालांकि गुरुवार को ही एयरलाइन ने बताया था कि भारत से दुबई के लिए उड़ाने स्थगित रहेंगी। वहीँ UAE के General Civil Aviation Authority का कहना है कि भारत से दुबई के लिए उड़ाने अभी अगले नोटिस तक के लिए स्थगित रहेंगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।