भारत ने करीब 80 से अधिक देशों की लिस्ट को जारी किया था

आपको याद होगा कि 14 फरवरी को भारत ने करीब 80 से अधिक देशों की लिस्ट को जारी करते हुए यहां से आने वाले यात्रियों को आवश्यक pre-travel RT-PCR test से छुट्टी दी थी। इस लिस्ट में कई गल्फ देश शामिल थे लेकिन संयुक्त अरब अमीरात का नाम इसमें शामिल नहीं था।

अब धीरे धीरे मिल रही है छूट

यात्रियों को भारत के कोलकाता से यूएई ले जाने वाली कुछ AIRLINE ने अपने यात्रियों के लिए एक नया बयान दिया है। यात्रियों को एयरलाइन की तरफ से नई सुविधा मिलने वाली है। अगर आप उन यात्रियों में शामिल हैं जो कोलकाता से दुबई के लिए Emirates, flyDubai, Air India या IndiGo की किसी भी डायरेक्ट फ्लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपके लिए खुशखबरी है।

क्या कहा है एयरलाइन ने ?

Emirates, flyDubai, Air India या IndiGo की किसी भी डायरेक्ट फ्लाइट का इस्तेमाल कर रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर rapid PCR test करने की जरूरत नहीं होगी।

Emirates ने अपने वेबसाइट के जरिए बताया है कि कोलकाता को छोड़कर भारत के बाकी सभी शहरों के यात्रियों को यात्रा के लिए 48 घंटे के अंदर का valid negative PCR test result दिखाना होगा। इसके अलावा प्रस्थान के 6 घंटे के अंदर किया गया रैपिड पीसीआर टेस्ट भी प्रस्तुत करना होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।