भारत से और भारत के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। तेल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे के कारण भारतीय एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख कंपनियों ने नई बुकिंग पर यह अतिरिक्त चार्ज लागू कर दिया है। इसका सीधा असर उन भारतीयों पर पड़ेगा जो काम या छुट्टी के लिए खाड़ी देशों और अन्य विदेशी जगहों पर आते-जाते रहते हैं। एयरलाइंस का कहना है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की लागत बढ़ने के कारण यह कदम उठाना जरूरी था।

Air India का नया फ्यूल चार्ज कितना है?

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 12 मार्च से अपने नए सरचार्ज लागू कर दिए हैं। यह चार्ज केवल नई बुकिंग पर लगेगा और पहले से बुक की गई टिकटों पर इसका असर नहीं होगा। मध्य पूर्व जाने वाले यात्रियों को अब 10 डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। एयरलाइन 18 मार्च से दूसरे चरण में यूरोप और अमेरिका की उड़ानों पर भी चार्ज बढ़ाएगी।

रूट (Route) सरचार्ज (Surcharge)
घरेलू उड़ानें और SAARC देश 399 रुपये
मध्य पूर्व (Middle East / West Asia) 10 डॉलर
साउथईस्ट एशिया 60 डॉलर
अफ्रीका 90 डॉलर

IndiGo ने टिकटों पर कितना चार्ज बढ़ाया?

इंडिगो ने भी तेल की कीमतों में 85 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी का हवाला देते हुए नया फ्यूल चार्ज लागू कर दिया है। यह चार्ज 14 मार्च से सभी नई बुकिंग पर प्रति सेक्टर के हिसाब से लगेगा। अगर आप दुबई या अन्य खाड़ी देशों से भारत आ रहे हैं या जा रहे हैं, तो इंडिगो की टिकट पर अब आपको 900 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

रूट (Route) सरचार्ज (Surcharge)
घरेलू उड़ानें 425 रुपये
मध्य पूर्व (Middle East) 900 रुपये
साउथईस्ट एशिया / चीन / अफ्रीका 1,800 रुपये
यूरोप 2,300 रुपये
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.