Airport पर अलर्ट जारी

मुंबई में Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, Indian Mujahideen (IM) की तरफ से एक धमकी भारी कॉल आई थी जिसके बाद पुलिस और दूसरे सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह कॉल सोमवार को एयरपोर्ट पर आई थी।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया केस 

बताते चलें कि कॉल करने वाले ने कहा कि वह Indian Mujahideen का मेंबर Irfan Ahmed Sheikh, बोल रहा है। इसके बाद चारों तरफ अलर्ट किया गया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को इस तरह की कॉल की जानकारी दे दी है और जांच शुरू कर दी गई है।