भारतीय दूत ने यात्रियों के लिए एक नई सेवा की जानकारी दी

कुवैत में भारतीय दूत H. E. Dr Adarsh Swaika ने कहा है कि कुवैत से भारत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों के लिए एक सेवा की जानकारी दी गई है। अपने बयान में उन्होंने बताया कि कुवैती नागरिकों को भारत के लिए भारतीय दूतावास की तरफ से multiple-entry tourist visas की सुविधा दी जाती है।

उन्होंने कहा है कि वीजा की मदद से कुवैत की कई बार भारत जा सकते हैं। इस वीजा की वैधता 6 महीने की होगी। उन्होंने यह भी कहा है कि कुवैती नजदीकी साउथ एशियन देशों में भी जा सकते हैं और भारत में कई बार प्रवेश करने की अनुमति होगी।

दूतावास की तरफ से काम के आधार पर कई तरह के वीजा लोगों को दी जाती है

इस बात की जानकारी दी है कि दूतावास की तरफ से काम के आधार पर कई तरह के वीजा जारी किए जाते हैं जैसे की स्टूडेंट विजा, वर्क विजा और कमर्शियल वीजा आदि। अगर भारत यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो सबसे पहले विजा एप्लीकेशन डालना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट जमा करना होगा और शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि एक दिन के अंदर वीजा जारी कर दिया जाता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>