Emirates Draw में प्रवासियों ने जीता तगड़ा ईनाम

Emirates Draw में कई लोगों ने अपनी किस्मत बदली है जिसमें भारतीय भी शामिल हैं। भारतीय प्रवासी Milan Mahesh Jani और पाकिस्तानी प्रवासी Muhammad Dawood ने Dh250,000 जीत लिया है।

भारतीय और पाकिस्तानी ने जीता Dh250,000

41 वर्षीय Milan मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं और संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार 2008 में आए थे। वह कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह सितंबर 2021 से Emirates Draw में भाग ले रहे हैं। उन्हें जब जीत की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि यह जानना बहुत ही मुश्किल है कि कब आपकी किस्मत चमक जाए। वह इस जीत से काफी खुश हैं। वह इन पैसों से अपने लिए दुबई और अबू धाबी में डाउन पेमेंट पर घर खरीदेंगे।

इसके अलावा 30 वर्षीय पाकिस्तानी प्रवासी वह यूएई में जन्में और पले बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 में उन्होंने इस में भाग लेना शुरू किया है। अधिक जानकारी के लिए वह यू ट्यूब वीडियो भी देखा करते थे। इस बार रमजान में उन्हें कुछ न कुछ जितने की इच्छा थी। वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने बच्चे के भविष्य को उज्जवल बनाने में लगाएंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>