एक भारतीय नागरिक को सोना तस्करी के आरोप में पकड़ा गया

IGI AIRPORT के कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय नागरिक को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच के बाद पता चला है कि आरोपी के पास दो सोने की चेन थी।

सोने का वजन करीब 1000 ग्राम था जिसकी कीमत
45.35 लाख है। सोना को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।