DUBAI से महंगी घड़ी लाने वाला आरोपी IGI AIRPORT पर पकड़ा गया

खाड़ी देशों से सोने के तस्करी के कई मामले सामने आते हैं। आरोपी अक्सर सोना चांदी से लेकर महंगी वस्तुओं की तस्करी करते हैं। इस बार फिर से एक भारतीय नागरिक को कीमती घड़ियों की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।

भारतीय के पास 7 कीमती घड़ी बरामद की गई

दुबई से आने वाले भारतीय के पास 7 कीमती घड़ी बरामद की गई है। आरोपी ने सारी घड़ियों को अपने हैंड बैग में छुपा रखा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से कुल 28 करोड़ रुपए की घड़ी बरामद की गई है।

मासूम कामगारों को लालच देकर तस्करी कराते हैं तस्कर

कई बार ऐसे भी मामले देखने को मिलते हैं जब मासूम कामगारों को कुछ पैसे और सुविधाओं के लालच में तस्करी कराया जाता है। माफिया तस्करी के लिए अलग अलग पैंतरे अपनाते हैं। ऐसे स्थिति में कामगारों को सावधान रहना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।