बैंक ने बढ़ाई स्पेशल फिक्स डिपोजिट की वैधता

सरकारी बैंकों में से एक Indian Bank ने अपने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़िया ब्याज दर का लाभ दे रहा है। बैंक “IND SUPER 400 DAYS” नामक फिक्स डिपॉजिट पर अधिकतम ब्याज दर का लाभ दे रहा है। इसके लिए ग्राहकों को अपना पैसा 400 दिन के लिए बैंक में जमा करना होगा यानी कि इसका टेन्योर 400 दिन है। यह स्कीम 30 अगस्त 2023 तक लागू है।

“IND SUPER 400 DAYS” 30 August, 2023 तक होगा लागू

“IND SUPER 400 DAYS” नामक फिक्स डिपोजिट 30 August, 2023 तक वैध होगा जिसपर जनरल ग्राहकों को 7.25% ब्याज दर, सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज दर और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

“IND SUPER 300 DAYS” 31 August, 2023 तक होगा लागू

वहीं बैंक ने “IND SUPREME 300 DAYS” फिक्स डिपॉजिट लॉन्च किया है जो कि 31 August, 2023 तक लागू होगा। इसमें जनरल ग्राहकों को 7.05% ब्याज दर, सीनियर सिटीजन को 7.55% ब्याज दर और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>