पूरी खबर एक नजर,

  • उड़ानों के संचालन की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा
  • इन शहरों के लिए मिलेंगी उड़ानें 

उड़ानों के संचालन की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा

ओमान से भारत के लिए उड़ानों के संचालन की संख्या में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। ओमान एयर ने बताया है कि भारत के 8 शहरों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा।

बताते चलें कि Bangalore, Mumbai, Kozhikode, Kochi, Delhi, Hyderabad, और Chennai के लिए सात साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा गोवा के लिए भी तीन साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जायेगा।

उड़ानों पर लागू सभी तरह के प्रतिबंध को हटा दिया गया है

कहा गया है कि omanair.com वेबसाइट से इस बाबत अधिक जानकारी ली जा सकती है। उड़ानों पर लागू सभी तरह के प्रतिबंध को हटा दिया गया है जिसके बाद यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।