दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पासपोर्ट, वीज़ा और अटेस्टेशन सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। 17 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक इन सेवाओं का काम पूरी तरह से बंद रहेगा। दूतावास के अनुसार, सेवाएं 20 जुलाई 2026 को फिर से शुरू हो जाएंगी। जो लोग अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं, वे 19 जुलाई 2026 की रात 8:00 बजे के बाद से बुकिंग कर सकेंगे। आबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास इन सेवाओं के लिए 17 जुलाई को खुला रहेगा।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट अनिवार्य

अब भारतीय प्रवासियों को पासपोर्ट या वीज़ा सेवाओं के लिए पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। यह सुविधा book.passportindiauae.com पर उपलब्ध है। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि पहले जैसी वॉक-इन सुविधा अब खत्म हो गई है, इसलिए बिना अपॉइंटमेंट के काम नहीं हो पाएगा।

बढ़ी पासपोर्ट और अन्य सेवाओं की फीस

पिछले 14 सालों में पहली बार पासपोर्ट और कांसुलर शुल्क में वैश्विक स्तर पर संशोधन किया गया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुका है। नीचे नई फीस की जानकारी दी गई है:

सेवा का प्रकार पुरानी फीस (Dh) नई फीस (Dh)
सामान्य पासपोर्ट (36 पेज) 285 450
जम्बो पासपोर्ट (60 पेज) 380 630

शुल्क में हुई इस बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय समुदाय के विभिन्न समूहों और Telugu Rasamayi UAE के अध्यक्ष S V Reddy ने विदेश मंत्रालय से फीस पर दोबारा विचार करने की अपील की है क्योंकि यह प्रवासियों के लिए आर्थिक बोझ की तरह है।

कैश पेमेंट और सर्विस प्रोवाइडर पर अपडेट

फिलहाल कांसुलर सेवाओं के लिए केवल नकद भुगतान ही स्वीकार किया जा रहा है और आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ सटीक राशि ही लेकर आएं। हालांकि Alhind Tours and Travel LLC को नया सर्विस प्रोवाइडर चुना गया है, लेकिन भारतीय कांसुलर आवेदन केंद्रों (ICACs) का पूरा कामकाज अभी तक उनके हाथ में नहीं आया है और पुरानी व्यवस्था के तहत ही काम चल रहा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com