संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों को वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम के द्वारा सुरक्षित देश वापस लौटने या फिर विजा स्टेटस में सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय दूतावास के द्वारा जानकारी दी गई है जिसमें बताया गया है कि 2 और 3 नवंबर को तकनीकी खराबी के कारण दुबई में भारतीय प्रवासियों को एमनेस्टी प्रोग्राम की सेवा नहीं दी जाएगी।

Social media platform X के द्वारा दी गई जानकारी

दूतावास के द्वारा इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के द्वारा दी गई है। Abu Dhabi और दुबई में भारतीय दूतावास के द्वारा भारतीय प्रवासियों के लिए वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम के द्वारा वीजा में सुधार किया जा रहा है। यह बताया गया है कि प्रवासी अबू धाबी में बिना पहले से अपॉइंटमेंट के BLS centre में जाकर वीजा में सुधार कर सकते हैं।

बढ़ाई गई है इस वीजा की वैधता की वैलिडिटी

Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Ports Security के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस वीजा प्रोग्राम की वैधता को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। पहले इसका डेडलाइन 31 अक्टूबर 2024 तय किया गया था। डेडलाइन बढ़ जाने के कारण प्रवासियों को काफी मदद मिलेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>