साथी का गला रेत मार डाला

भारतीय कामगार ने अपने साथ रहने वाले युवक का नोक झोक होने पर गला रेत कर मार डाला था। दोनों Al Nahda में एक अपार्टमेंट में रहते थे। उस वक़्त आरोपी 38 साल का था और उसने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया था। शारजाह क्रिमिनल कोर्ट ने उसे मौत की सजा भी सुना दी थी। यह मामला एक दशक पहले का है।

आरोपी को जेल से बरी कर दिया गया और देश से भी निकाल दिया गया

बता दें कि जाँच के दौरान पीड़ित के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। लेकिन इस साल के शुरुवात में पीड़ित के परिजनों का पता चला और आश्चर्य की बात यह रही कि उन्होंने इस केस को खारिज करने की मांग कर दी। जिसके बाद आरोपी को जेल से बरी कर दिया गया और देश से भी निकाल दिया गया है। परिजनों ने ऐसा क्यों किया यह साफ नहीं हो पाया है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।