27 वर्षीय भारतीय ने फांसी लगाकर अपनी जान दी

कुवैत में एक 27 वर्षीय भारतीय ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पीड़ित Al Farwanyia इलाके में रहता था। इसके दोस्त ने बताया कि आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के कारण वह काफी परेशान था।

एक और भारतीय प्रवासी से आत्महत्या के प्रयास को लेकर पूछताछ जारी

इसके अलावा एक और भारतीय प्रवासी से आत्महत्या के प्रयास को लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ने अपने हांथ की नस काट ली थी। इस घटना की जानकारी उसके दोस्त ने दी और फिर उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। पीड़ित ने ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

अधिकारियो के मुताबिक जो भी व्यक्ति सुसाइड की कोशिश करता है उसे देश निकाला की सजा दी जाती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।