पूरी खबर एक नज़र,

  • गैस ब्लास्ट के कारण भारी नुकसान
  • एक भारतीय के मृत्यु की खबर 

गैस ब्लास्ट में एक भारतीय की मृत्यु

सोमवार को अबु धाबी में हुए गैस ब्लास्ट में दो लोगों की जान गई है जिसमें एक के भारतीय होने की खबर है। अबू धाबी में भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घटना में एक भारतीय की मृत्यु हुई है।

मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है

अब तक मिली जानकारी के अनुसार दो लोगों की मृत्यु हुई है और 120 लोग घायल हुए हैं। अबु धाबी पुलिस ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि यह घटना Khalidiyah Mall और Shining Tower के पास हुई। इस आग के कारण कई बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस इलाके में ज्यादातर भारतीय प्रवासी रहते हैं।