भारतीय प्रवासियों को चेतावनी

अबू धाबी दूतावास ने प्रवासियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आरोपी ट्विटर के माध्यम से ठगने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि “embassy_help” के नाम से नकली अकाउंट से लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है।

जिनको मदद की जरूरत है उनके साथ ठगी

भारतीय दूतावास ने कहा है कि नकली अकाउंट बनाकर ऐसे प्रवासी जिनको मदद की जरूरत है उनके साथ ठगी करने की कोशिश की जा रही है। बताया गया है कि आरोपी यात्रा संबंधी मदद के लिए ‘@embassy_help’ और email ID ‘ind_embassy.mea.gov@protonmail.com’ अकाउंट से संपर्क करते हैं और बदले में भारी रकम वसूलते हैं।

“All Indian nationals are hereby informed that the Embassy of India, Abu Dhabi has no affiliation whatsoever with the twitter handle ‘@embassy_help’ and email ID ‘ind_embassy.mea.gov@protonmail.com’,”

बयान में बताया गया है कि किसी तरह की मदद के लिए आधिकारिक ट्विटर हैंडल का ही इस्तेमाल करे। बहुत सारे लोगों को ईमेल के जरिए ठगने की कोशिश की जा रही है इसीलिए सभी प्रवासियों को सावधान रहने की जरूरत है।

सारा डिटेल लेकर मांग कर रहे पैसों का

आरोपी दूतावास के अधिकारी बनकर भारतीय प्रवासियों को सम्पर्क कर रहे हैं और उनसे नाम, passport number, Emirates ID number,
कंपनी, HR और कॉन्टैक्ट डिटेल ले ले रहे हैं। फिर इस डिटेल से फेक अकाउंट बनाकर गलत पोस्ट कर रहे हैं। फिर वह कम्पनी से संपर्क करके कामगार को बदनाम कर रहे हैं और बदले में पैसे की मांग कर रहे हैं।

कैसे करें सत्यता की जांच?

सबसे पहले किसी तरह की सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। किसी भी व्यक्ति के साथ हड़बड़ी में अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें।ध्यान रखें कि भारत की किसी भी मिशन के ईमेल आईडी @mea.gov.in डोमेन के साथ समाप्त होता है। अगर किसी तरह का संदेहजनक मैसेज आता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।