फ्रॉड की कोशिश की जा रही है

KUWAIT में अवैध तरीके से नौकरी के लालच में फंसाकर फ्रॉड की कोशिश की जा रही है। बड़ी संख्या में भारतीय कामगार काम करने के लिए विदेश जाते हैं। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं।

इसी बीच कई भारतीय प्रवासियों के साथ ठगी की भी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इसी संबंध में भारतीय दूतावास के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार Indian embassy के द्वारा इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि ‘restaurant drivers’ के पद पर काम की पेशकश की जा रही है।

इस नौकरी में कई परेशानियां आती हैं सामने

इस बात की जानकारी दी गई है कि इस नौकरी में प्रवासियों को काम करने के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी कोई भी सुनवाई नहीं होती है। दो पहिया वाहन से फूड डिलीवरी का काम करवाया जाता है। इस चिलचिलाती धूप में काम करना पड़ता है। कामगार तीन साल के लिए बंध जाता है। वर्क परमिट ट्रांसफर करने का भी ऑप्शन नहीं होता है।