नागरिकों का जीवन हुआ मुश्किल

संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई है और चारों तरफ बाढ़ लोगों का जीवन मुश्किल कर चुकी है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा लगातार लोगों को बचाने का प्रयास जारी है और उन्हें इस तरह के मौसम में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम और छात्रों की लिए डिस्टेंस लर्निंग का निर्देश दिया गया है ताकि वह भयंकर बारिश में किसी तरह के नुकसान का सामना न करें।

भारतीय दूतावास के द्वारा जारी किया गया नंबर

इसी बीच दुबई में भारतीय दूतावास के द्वारा नंबर जारी किया गया है ताकि किसी भी भारतीय प्रवासी को किसी तरह की तकलीफ हो तो वह तुरंत वहां पर संपर्क कर मदद की अपील कर सके। भारतीय दूतावास ने कहा है कि लगातार यूएई अधिकारियों के द्वारा संपर्क बना हुआ है और एयरलाइन से रेगुलर अपडेट लिया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

https://x.com/cgidubai/status/1780598695291162981?t=Wcw4cNA2SYwkLHnZ7HP5EQ&s=08

भारतीय दूतावास समस्या होने पर तुरंत यहां संपर्क कर सकते हैं।

+971501205172

+971569950590

+971507347676

+971585754213