ईरान में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए Indian Embassy ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। 19 जुलाई 2026 को जारी इस सूचना में सभी भारतीयों से कहा गया है कि वे अभी ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करें। जो भारतीय पहले से वहां रह रहे हैं, उन्हें स्थिति को देखते हुए वापस लौटने का विकल्प भी देखने की सलाह दी गई है।

📰: Saudi Arabia: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर सऊदी विदेश मंत्री की सक्रियता, कतर, जॉर्डन और मिस्र के साथ की हाई लेवल बातचीत

सुरक्षा को लेकर बरतें सावधानी

दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों को पूरी तरह से सतर्क रहने को कहा है। उन्हें सलाह दी गई है कि वे स्थानीय खबरों और दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें। खासकर ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों की यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया है क्योंकि वहां सैन्य हलचल अधिक है। किसी भी परेशानी के समय तुरंत दूतावास में अपना रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है।

क्या है तनाव की वजह

क्षेत्र में बढ़ते इस तनाव का मुख्य कारण US-Iran के बीच जारी संघर्ष बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय में लगातार हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई के कारण हालात अस्थिर हो गए हैं। हालांकि दूतावास ने अभी किसी तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन या अनिवार्य निकासी का आदेश नहीं दिया है, लेकिन नागरिकों को अपने स्तर पर सुरक्षा को लेकर सही फैसला लेने के लिए कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए दूतावास ने अपने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मदद मिल सके।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.