कुवैत में मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। 28 फरवरी से कुवैत का एयरस्पेस बंद होने के कारण हवाई यात्राएं रुकी हुई हैं। हाल ही में हुए तनाव और मिसाइल इंटरसेप्ट की घटनाओं के चलते दूतावास ने सभी भारतीयों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

🚨: Bahrain News: Juffair में मिसाइल हमले के बाद मची थी भगदड़, रिटायर्ड आर्मी मेजर ने ऐसे बचाई लोगों की जान

सुरक्षा को लेकर क्या हैं नए निर्देश?

भारतीय दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि सभी भारतीय नागरिक अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। खिड़कियों और बालकनियों से दूर रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके। इसके अलावा, हवाई फोटोग्राफी और ड्रोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

वीज़ा और CBSE छात्रों के लिए क्या है अपडेट?

कुवैत के गृह मंत्रालय (MoI) ने फंसे हुए लोगों को बड़ी राहत दी है। हालात को ‘असाधारण’ मानते हुए कुछ नियमों में ढील दी गई है:

  • विज़िट वीज़ा: जिनके विज़िट वीज़ा की अवधि 28 फरवरी के बाद खत्म हो रही है, उन्हें एक महीने का ऑटोमैटिक एक्सटेंशन दिया गया है। इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी।
  • रेसिडेंसी पर्मिट: जो रेजिडेंट्स फिलहाल कुवैत से बाहर हैं, उन्हें तीन महीने का अतिरिक्त ‘एब्सेंस पर्मिट’ दिया गया है।
  • CBSE परीक्षा: 7 से 11 मार्च 2026 के बीच होने वाली 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं 7 मार्च को होने वाली 12वीं की परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया गया है।

मदद के लिए कहां संपर्क करें?

अगर किसी भारतीय नागरिक को मदद की जरूरत है, तो दूतावास ने 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन जारी की है। आप +965 65501946 पर फोन या WhatsApp के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल community.kuwait@mea.gov.in पर भी जानकारी दी जा सकती है। राजदूत पारमिता त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया है कि दूतावास लगातार स्थानीय अधिकारियों और होटल प्रबंधन के संपर्क में है ताकि फंसे हुए यात्रियों की मदद की जा सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.