एक भारतीय व्यापारी को 2 साल की सजा सुनाई

 

दुबई कोर्ट ने एक भारतीय व्यापारी को 2 साल की सजा सुनाई है। इस पर आरोप है कि वह दो पुलिस वालों को उसे रिहाई देने के बदले Dh200,000 रिश्वत देने की कोशिश कर रहा था। इस जुर्म में उसे 2 साल की सजा के साथ-साथ Dh200,000 जुर्माना देने का भी आदेश दे दिया गया है।

Arrested

चोरी की शिकायत में उस व्यापारी को गिरफ्तार किया गया था

 

बताते चलें कि एक चोरी की शिकायत में उस व्यापारी को गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी इसी दौरान उसने रिश्वत देने की कोशिश की। तो पुलिस वाले ने उसे यकीन दिलाया कि वह उसकी बात से सहमत है और फिर जाकर बड़े अधिकारी को इसकी जानकारी दे दी।

 

कहा कि बाकी पैसे उसकी रिहाई के बाद दे दिए जाएंगे

Arrested 300x220 2

इसी दौरान दो और भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है जो उसे बचाने के लिए पैसे देने को तैयार थे। 

उन्होंने पुलिस को Dh50,000 दे भी दिया और कहा कि बाकी पैसे उसकी रिहाई के बाद दे दिए जाएंगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 2 साल की सजा दे दी और Dh200,000 का जुर्माना भी लगा दिया। उन्हें देश निकाला भी दिया गया है। 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment