सऊदी अरब के जेद्दा में एक भारतीय कामगार की COVID-19 के वजह से मृत्यु हो गई है। इलेक्ट्रिकल्स दुकान में काम करता था। इलेक्ट्रिकल शॉप जेद्दा में स्थित है। बीमार होने के बाद उसे किंग फहद हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया था।

उसे हाई फीवर था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। टेस्ट के बाद वह कोरोना से संक्रमित पाया गया

 

मृतक भारतीय कामगार तिरुर चेम्बूरा का मूल निवासी था। मृतक की पहचान चेरियादत हुसैन हाजी (61) के रूप में हुई।अपने परिवार में वह अकेला कमाने वाला बताया जा रहा है।

उसके चार बच्चे थे। जिनमें दो बेटियां और दो बेटे शामिल हैं।जबकि एक बूढ़ी मां और अपनी पत्नी का भरण पोषण भी वही करता थाGulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।