दुबई में भारतीय कामगार की गई जान

दुबई में काम पर जाने वाले भारतीय कामगार के साथ अप्रिय घटना की खबर सामने आई है। दुबई में काम करने वाले गोविंदा नामक भारतीय युवक की 10 दिन पहले ही मृत्यु हो गई है। इस मामले में उनकी पत्नी ने मदद मांगते हुए अपने पति की बॉडी को वापस भारत लाने की अपील की है।

मृतक की पत्नी Renu Singh ने ट्विटर के माध्यम से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा है कि उन्हें पैसों की काफी दिक्कत है। ऐसी स्थिति में पति के बॉडी को दुबई से वापस भारत लाने में सक्षम नहीं हैं।

पति की मृत्य के बाद टूटा दुखों का पहाड़

पति की मृत्यु उनके लिए असहनीय है। उनकी बॉडी को भारत लाने की इच्छुक पत्नी की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्हें कोई सहारा नहीं दिख रहा है। पीड़िता ने अबू धाबी में भारतीय दूतावास से मदद की अपील की है। उन्होंने अपना कॉन्टैक्ट नंबर शेयर कर मामले में जल्द ही मदद की उम्मीद की है।