एक प्रवासी की दुखद घटना सामने आई

खाड़ी देशों में काम करने के लिए लाखों की संख्या में भारतीय कामगार जाते हैं। कुछ लोगों की जिंदगी हंसी खुशी बितती है तो कुछ लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। राजस्‍थान के उदयपुर जिले के मेनार के एक प्रवासी की दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 52 शोभालाल लौहार मस्कट की राजधानी ओमान रोजी रोटी कमाने के लिए गए थे। दिवाली पर अपने घर भी लौटने वाले थे लेकिन इससे पहले ही घरवालों को दुखद समाचार मिला।

पत्नी ने 13 अक्‍टूबर को करवा चौथ का उपवास था लेकिन 7 अक्टूबर को ही पति ने त्याग दिए थे प्राण 

बताते चलें कि पत्नी ने 13 अक्‍टूबर को करवा चौथ का उपवास भी रखा था लेकिन वह इस बात से अनजान थी कि उसके पति की मृत्यु 7 दिन पहले ही हो चुकी है। घरवालों को इस बात की खबर थी लेकिन पत्नी और मां से इस बात को छुपा कर रखा गया था। शोभालाल की मृत्यु 7 अक्टूबर को हो गई थी।

शव के घर पहुंचने की करीब आधे घंटे पहले यह खबर पत्नी और मां को दी गई। शव को सामने देखकर उनका कलेजा फट गया। बताते चलें कि हार्ट अटैक शोभालाल की मृत्यु हुई थी। वह तीन साल पहले मस्कट गया था।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।