UAE : बोट हादसे में गई 38 वर्षीय भारतीय प्रवासी की जान, बच्चा समेत 3 लोग हुए घायल

Satyam Kumari24 April 20231 min read2 viewsIndia

हादसे में गई भारतीय प्रवासी की जान

शारजाह में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी की हादसे में जान चली गई है। ईद हॉलिडे के दौरान यह भयानक हादसा हुआ है। प्रवासी की Khor Fakkan में एक ट्रैजिक बोट एक्सीडेंट में जान चली गई है। इस हादसे में भारतीय प्रवासी के अलावा और भी लोग घायल हुए हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

तीन और लोग हुए हैं घायल

शारजाह पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत बहुत ही गंभीर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 38 वर्षीय पीड़ित Abhilash अपने दोस्तों के साथ Khor Fakkan में बोटिंग पर गए थे जिस समय हादसा हो गया।

बोट में 16 यात्री थे सवार

हादसे के समय पीड़ित को नहीं बचाया जा सका। जिस बोट के साथ यह हादसा हुआ उसपर 2 कर्मचारी समेत 16 यात्री सवार थे।

Share:

Comments

Leave a comment