भारतीय प्रवासी की यूएई में मृत्यु

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी की मृत्यु की खबर सामने आई है। मेरी जानकारी के अनुसार प्रवासी का परिवार उसे काफी समय से ढूंढ रहा था लेकिन जब उन्हें मृत्यु की खबर मिली तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के माता-पिता ने उसे पिछले 10 सालों से नहीं देखा था उन्होंने कई बार उसे वापस लौटने की बात करें लेकिन वह कभी नहीं लौटा।

मिली जानकारी के अनुसार सगाई टूट जाने के बाद उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे नाराज होकर वह कभी घर नहीं लौटा।

संपर्क टूट जाने के बाद यूएई आएं ढूंढने

बताते चलें कि काफी समय से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था जिस कारण उसके माता पिता परेशान थे। आखिर हारकर उन्होंने सोचा कि वह उसे ढूंढने के लिए यूएई में आएंगे। उनके पास अधिक जानकारी भी नहीं थी। बड़ी मुश्किलों के बाद उन्होंने उसका पता निकाला लेकिन फिर उन्हें पता चला कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। इस बात की जानकारी मिली कि उनके बेटे का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। फॉर्मेलिटी को पूरा करने के बाद मृतक की बॉडी को वापस भारत भेज दिया गया है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>