Dubai में भारतीय प्रवासी की ईमानदारी की मिसाल, पार्किंग में मिले 1 लाख दिरहम लौटाकर जीता सबका दिल.

दुबई में रह रहे एक भारतीय प्रवासी ने अपनी ईमानदारी से सबका सम्मान हासिल किया है। Mohammed Ali Sherakkal Mohi नाम के इस व्यक्ति को दुबई के एक पार्किंग एरिया में 100,000 दिरहम (करीब 22.6 लाख भारतीय रुपये) मिले। मोहियुद्दीन ने बिना किसी देरी या लालच के इस पूरी रकम को Al Rafaa Police Station में जमा कर दिया।
पुलिस ने तीन घंटे में खोजा असली मालिक
पैसे मिलते ही मोहियुद्दीन ने पहले उस जगह की फोटो खींची जहाँ से उन्हें नकदी मिली थी, ताकि पुलिस को सही जानकारी दी जा सके। उनके इस सूझबूझ भरे कदम के बाद, दुबई पुलिस ने जांच शुरू की और केवल तीन घंटे के भीतर पैसों के असली मालिक का पता लगा लिया। जांच में पता चला कि ये पैसे एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी के मालिक के थे, जो बैंक से 200,000 दिरहम निकालकर ले जा रहे थे। एनवेलप ठीक से बंद न होने के कारण पार्किंग में 100,000 दिरहम गिर गए थे।
दुबई पुलिस ने किया सम्मानित
पैसे वापस पाकर शिपिंग कंपनी के मालिक ने दुबई पुलिस और मोहियुद्दीन का आभार व्यक्त किया। Al Rafaa Police Station के निदेशक Colonel Ahmed Obaid bin Hudhaiba ने मोहियुद्दीन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे काम समाज में सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करते हैं। इस नेक काम के लिए उन्हें Colonel Saleh Hassan Al Marzouki और Captain Ali Haji Al Baloushi की मौजूदगी में सम्मानित भी किया गया।