Dubai में भारतीय प्रवासी हुए सम्मानित

सोमवार को दुबई पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भारतीय प्रवासी Keshur Kara Chavada Karu Ghela को सम्मानित किया। Mr Keshur भी दुबई पुलिस के द्वारा सम्मानित होकर काफी खुश है। आइए जानते हैं भारतीय प्रवासी Keshur ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से उन्हें सम्मानित किया गया।

मदद के लिए चिल्लाने लगे पीड़ित 

मिली जानकारी के अनुसार Naif इलाके में दो एशियाई प्रवासी दो बैग लेकर जा रहे थे जिनमें Dh4,250,000 थे। इतने में कुछ आरोपी आकर Dh2,757,158 वाला बैग छीनकर भागने लगे। दोनों एशियाई जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगे।

Keshur Kara ने तुरंत आरोपियों का पीछा किया और उन्हें ढेर कर दिया

वहां मौजूद Keshur Kara ने तुरंत आरोपियों का पीछा किया और उसके साथ हाथापाई शुरू हो गई। जबतक पुलिस अधिकारी वहां आ नहीं गए तब तक Keshur Kara ने इस आरोपी को वहीं रोक कर रखा और उसे वहीं ढेर कर दिया। कुछ ही समय में पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्मानित करने के लिए दुबई पुलिस पहुंची उसके workplace पर

यही कारण था कि दुबई पुलिस भारतीय प्रवासी Keshur Kara Chavada Karu Ghela को सम्मानित करने के लिए उनके वर्क प्लेस पर पहुंची। वहां मौजूद सभी ने उनकी तारीफ की। सभी उनकी बहादुरी को सराहना कर रहे थे। वह सम्मान पाकर काफी खुश हैं।