UAE में वीजा अमनेस्टी प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसकी मदद से लोगों को वीजा संबंधी कई तरह की सेवा दी जा ताकि वह सुरक्षित अपने घर लौट सके। इस प्रोग्राम की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है। ऐसे लोग जो वीजा की वैधता खत्म हो जाने के बाद भी यूएई में फंस गए हैं उन्हें इस प्रोग्राम की मदद से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है। इसी की मदद से भारतीय प्रवासी भी लौटा है घर।

Shanu Kannu नामक भारतीय प्रवासी इस वीजा की मदद से लौटा घर

केरल के रहने वाले Shanu Kannu के साथ एजेंट ने धोखा कर दिया था जिसके बाद वह दुबई में फंस गए थे। इनकी उम्र महज 21 साल है और उन्हें दुबई के एक ग्रॉसरी स्टोर में काम के साथ 100,000 rupees सैलरी का वादा किया गया था।

लेकिन जब दुबई पहुंचे तो उन्हें बिल्डिंग साइट पर काम कराया जाने लगा। उनके साथ अच्छा बर्ताव भी नहीं किया जाता था। जिसके कारण वह काफी परेशान हो गए। उन्हें मेंटल ब्रेकडाउन हुआ। बाद में Kannu को कम्युनिटी सपोर्ट की मदद से वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम के जरिए वापस भारत भेजा गया है। डॉक्टर के अनुसार उन्हें ठीक होने में कुछ टाईम लगेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>