खाड़ी देशों में जाकर फंस जाते हैं कामगार

खाड़ी देशों में जाने वाले कामगार कई बार वहां भारी मुसीबत में फंस जाते हैं और बड़ी मुश्किलों के बाद ही वहां से छूटते हैं या फिर कई लोगों की किस्मत में वहां से छूटना नहीं होता है। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें सऊदी में बंद भारतीय कामगार को बड़ी मुश्किलों के बाद भारत वापस लाया गया है।

दरअसल, राजस्थान के छाजूराम सऊदी में काम करने के लिए 2017 में गए थे। उन्हें वहां अल सोहीन ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चालक की नौकरी मिली थी। वहां पर कंपनी का सामान ले जाते समय हाल फिलहाल में छाजूराम का दोस्त बने एक व्यक्ति ने सामान लुटवा दिया। उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोपियों ने ट्रक भी बेच दिया। इन सबका आरोप छाजूराम पर कंपनी ने लगा दिया।

वापस लौटें भारत

ऐसे में उन्हें ढाई साल जेल की सजा और कंपनी के द्वारा ढाई लाख का क्लेम में फंस गए। उन्होंने सारी उम्मीद छोड़ दी थी और उनकी हिम्मत टूट गई थी। लेकिन छाजूराम के पुत्र ने इस मामले में सरकार की मदद लेकर अपने पिता को बचाने का प्रयास किया। विदेश मंत्रालय की मदद से वह वापस अपने वतन लौट चुके हैं। उनका कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वह सुरक्षित भारत लौट आए हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>