मजदूरों के साथ ठगी की घटनाएं आम

रोजी रोटी कमाने के लिए भारत से खड़ी जाने वाली मजदूरों के साथ ठगी की घटनाएं आम हो चली हैं। एजेंट समेत कंपनियों के द्वारा उनके साथ ठगी की जाती है। ज्यादातर एजेंट पैसे की लालच में कामगारों को टूरिस्ट वीजा पर ही विदेश भेज देते हैं। खाड़ी देश में जाकर कामगार फंस जाते हैं और उनके साथ बदसलूकी की घटनाएं शुरू हो जाती है।

एक बार फिर से इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें कई भारतीयों कामगारों को दुबई में बंदूक बना लिया गया है। भारतीय मजदूरों ने सबसे पहले इस मामले में भारतीय दूतावास से मदद मांगी थी।

बिहार और यूपी के रहने वाले हैं मजदूर

मदद न मिलने की स्थिति में सभी कामगार परेशान हो गए और उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने एक आवेदन पत्र के साथ भारत सरकार से मदद मांगी है। पीड़ित बिहार के सिवान और गोपालगंज, वहीं यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी मिली है कि दुबई के एक कंपनी में काम करने के लिए वह 20 दिन पहले ही गए थे।

आधी सैलरी पर काम करने का दबाव बनाया गया

इस मामले में यह जानकारी मिली थी दुबई पहुंचने के बाद उनके साथ कम सैलरी पर काम करने का दवाब बनया गया। मना करने पर उनका खाना पानी बंद कर दिया गया। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत दूतावास से की थी लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>