सऊदी में फंसा भारतीय

सऊदी में एक भारतीय प्रवासी फंस गया है। इधर परिजों की हालत खराब हो रही है। पीड़ित इबरार खान आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव का निवासी है। वह पिछले 13 सालों से सऊदी रहता है। मिली जानकारी के अनुसार उसने करीब तीन महीने से अपने परिजनों से बातचीत नहीं की है।

मालिक नहीं देता था वेतन और करता था मारपीट 

बताते चलें कि इबरार खान ने अपने परिजनों से बताया था कि उसका मालिक मारपीट करता है और पिछले नौ महीने से वेतन नहीं दिया है। आखिरी बार उससे 7 जुलाई को बातचीत हुई थी। लेकिन उसके बाद उनका फोन बंद आ रहा है।

फिर घरवालों ने वहां काम करने वाले लोगों से भी बातचीत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित के भाई इबरार खान ने कहा है कि भारतीय दूतावास, मुंबई दूतावास और विदेश मंत्रालय से शिकायत की है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।