तेलंगाना के Kamareddy की रहने वाली एक महीना ने अपने पति को बचाने के लिए सरकार से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उनके पति सऊदी में काम करते हैं और उनका कॉन्ट्रैक्ट वीजा 6 महीने पहले ही एक्सपायर हो चुका है लेकिन उसकी बावजूद भी उन्हें घर वापस नहीं लौट दिया जा रहा है।

वर्ष 2022 में रियाद में गए थे काम करने

पीड़ित महिला के अनुसार उनके पति 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर वर्ष 2022 में रियाद में स्कूल बस ड्राइवर के तौर पर काम करने के लिए गए थे। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनसे लेबर के तौर पर काम कराया जाने लगा। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि सऊदी में उनसे करीब 20-20 घंटे काम कराए जाते हैं।

पीड़ित ने बताया कि वह सऊदी में पुलिस स्टेशन में गए थे लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की गई और वापस कफील के पास भेज दिया गया। बाद में उनके साथ खूब मारपीट की गई। दिन भर उन्हें रूम में बंद कर दिया जाता है और खाना नहीं दिया जाता है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित कामगार की तबियत भी ठीक नहीं है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>