भारतीय को अरब में लगी लाखों की लॉटरी

संयुक्त अरब अमीरात में रहने और काम करने वाले भारतीय प्रवासी को $1 million की लॉटरी लगी है। 48 वर्षीय Vikraman Nair Remani Amma Vinod नामक भारतीय प्रवासी ने दुबई में Millennium Millionaire Series 430 जीत लिया है। यह भारतीय प्रवासी Emirates Airline में aircraft engineer के पद पर कार्यरत हैं।

उन्हें यह लॉटरी ticket number 0833 पर जीती है। यह टिकट उन्होंने 9 जुलाई को Thiruvananthapuram जाते समय खरीदी थी। Vikraman दुबई में पिछले 28 सालों से रहते हैं। मूल रूप से केरल के निवासी Vikraman ने Dubai Duty Free का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि वह सभी को इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित करते हैं।

कई और प्रवासियों ने जीता ईनाम

इनके अलावा कई और प्रवासियों ने भी भारी ईनाम जीता है। सऊदी नागरिक 57 वर्षीय Mohamad Al Salem ने भी BMW 740i M Sport car जीत ली है। उनके पास ticket number 0433 था। उन्होंने 15 जुलाई को टिकट खरीदा था। Al Salem का खुद का engineering business है। Dubai Duty Free में उन्हें यह तीसरी बार ईनाम मिला है। इससे पहले वह BMW X6 M50i और BMW 750Li जीत चुके हैं।

26 वर्षीय Tanzanian ने भी BMW R nineT Scrambler (Mineral Grey Metallic) motorbike जीत लिया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>