बिग टिकट में जीत लिया कैश प्राईज

ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। यह कहावत आपने सुनी होगी। दुबई में रहने वाले
Ajimon Kochuman के ऊपर यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। इस सप्ताह अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट में उन्होंने दो दो कैश प्राइज जीत लिया है।

ऐसा कहा जा सकता है कि किस्मत ऊपर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है क्योंकि पिछले महीने 3 जून को उन्होंने इस शो में गोल्ड वाउचर जीता था।

पिछले 9 सालों से खरीद रहे हैं टिकट

बताते चलें कि Ajimon Kochuman पिछले 9 सालों से टिकट खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं इस जीत से बेहद ही खुश हूं। वहां हजारों लोगों के बीच जब मेरा नाम अनाउंस किया है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। Abu Dhabi International Airport पर हो रहे लाइव शो में इन्होंने बाजी मार ली है।

उन्होंने बताया है कि कोरोना के कारण उनका बिजनेस धीमा हो गया था लेकिन अब वह इन पैसों से अपना नया बिजनेस शुरू कर सकेंगे और अपने बिजनेस को रफ्तार दे सकेंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>