Big Ticket में 7 ग्राहकों ने 24-karat gold bar का ईनाम जीता

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित Big Ticket में 7 ग्राहकों ने 24-karat gold bar का ईनाम जीता है। अक्टूबर में इन सभी लोगों ने टिकट खरीदा था। प्रमोशन के दौरान टिकट खरीदने वाले लोगों को 3 नवंबर को Dh20 million grand prize जीतने का मौका होगा।

दुबई में रहने वाले 30 वर्षीय बांग्लादेशी प्रवासी Abdus Sabur, ने इस ड्रा में गोल्ड जीत लिया है। उन्होंने बताया है कि वह पिछले 5 सालों से टिकट खरीद रहे हैं।

इन्होंने भी जीता गोल्ड

वहीं बहरीन में रहने वाले Rahda Krishnan Kannan ने भी गोल्ड जीता है। Rahda Krishnan Kannan एक भारतीय प्रवासी हैं जो ड्राइविंग करते हैं। वह पिछले एक सालों से केवल अपने दम पर टिकट खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और इस सोने का इस्तेमाल वह अपना लोन चुकाने में करेंगे।

तीसरे विजेता Amirdine Mohamed ने कहा है कि वह इन गोल्ड का इस्तेमाल अपने बच्चों के बेहतर भविष्य में करेंगे। अपने बच्चों के विकास के साथ साथ वह अपने लैंग्वेज सेंटर में भी विकास का काम करेंगे और उसे आगे बढ़ाएंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>