Big Ticket अबू धाबी में आयोजित Big Ticket में एक भारतीय प्रवासी ने लेटेस्ट ड्रॉ में Dh20 million जीत लिया है। रविवार को आयोजित इस ड्रॉ में कई लोगों की किस्मत बदलत गई है। मूल रूप से केरल के निवासी Prince Kolassery Sebastian ने ticket number 197281 के साथ जैकपॉट जीत लिया है।

जीत पर नहीं हो रहा है यकीन

उनके एक दोस्त ने फोन करके उन्हें जीत की जानकारी दी थी लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि वह उस समय लाइव ड्रॉ नहीं देख रहे थे। उन्होंने यह टिकट 4 अक्टूबर को खरीदा था। वह पिछले 8 सालों से यूएई में रह रहे हैं। उन्होंने अपने 10 दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदा था। उनका कहना है कि उन्होंने अभी यह डिसाइड नहीं किया है कि किस तरह से जीते हुए रकम को खर्च करना है।

अगले महीने इसमें भाग लेकर लोगों के पास Dh25 million जीतने का मौका है। इसमें लोग 24 carat gold bar भी जीत सकते हैं। अगर आप भी इसमें इनाम जीतना चाहते हैं तो आसानी से भाग लेकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>