भारतीय प्रवासियों ने जीता Dh100,000

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित तरह तरह के ड्रॉ में भाग लेकर लोग अपनी किस्मत चमकाते हैं। एक बार फिर से साप्ताहिक Big Ticket e-draw में तीन UAE निवासियों ने Dh100,000 जीत लिया है। इन विजेताओं में भारतीय प्रवासी भी शामिल हैं।

43 वर्षीय पाकिस्तानी प्रवासी Mansoor Muhammad ने Abu Dhabi Airport से टिकट खरीदा था। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 सालों से इस ड्रॉ में भाग लेते रहे हैं। एक व्यक्ति से ऐसे ही उन्होंने टिकट नंबर चूज करने के लिए कहा था और उसी टिकट नंबर पर वह जीत गए हैं। वह अपनी पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदेंगे।

पिछले 8 सालों से खरीद रहे हैं टिकट

अबू धाबी में रहने वाले 36 वर्षीय Anish Anthikkat, पिछले 8 सालों से टिकट खरीद रहे हैं। वह अपने 10 दोस्तों के साथ मिलकर इस जीत को सेलिब्रेट करने वाले हैं। कुछ रकम वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए भी बचाएंगे।

वहीं दुबई में रहने वाले 33 वर्षीय Raneesh Cherumanal इस ड्रॉ के लिए पिछले 6 सालों से टिकट खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल इसके बारे में अधिक नहीं सोचा है लेकिन वह इस जीत से काफी खुश हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>