अप्रैल महीने में चार लोगों को Dh100,000 जीतने का मौका मिला

अप्रैल की बात करें तो संयुक्त अरब अमीरात के Big Ticket में अप्रैल महीने में चार ग्राहकों को Dh100,000 यानि कि ₹2,225,791.53 जीतने का मौका मिला है। इसमें एक ड्राइवर समेत इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन और सरकारी कर्मचारी शामिल है। इसमें एक भारतीय ने भी अपनी जगह बना ली है।

भारतीय प्रवासी ने जीत लिया लाखों की रकम

बताते चलें कि बिग टिकट में Lineesh Mekkottemal नामक भारतीय प्रवासी ने Dh100,000 जीत लिया है। Lineesh दुबई में रहते हैं और ड्राइवर के पद पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर टिकट खरीदते हैं। इस जीत पर वह काफी खुश हैं और जीते हुए रकम का कुछ हिस्सा अपने घर भेजेंगे।

इसके अलावा अबू धाबी के Sultan Alshehyari, दुबई में रहने वाले Ajith Gopina और Satheesan Thazhathayin ने भी Dh100,000 जीत लिया है। अबू धाबी में रहने वाले Sultan Alshehyari ने कहा है कि वह इन पैसों को स्टॉक मार्केट में लगाएंगे। दुबई में रहने वाले Ajith Gopina electrical technician के पद पर कार्यरत हैं। Ajith इन पैसों को अपने बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने में लगाएंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>