दो बार जीत लिया Big Ticket millionaire

भारतीय प्रवासी Pradeep Kumar को लेटेस्ट Big Ticket millionaire बनने का मौका मिला है। उन्होंने लेटेस्ट ड्रॉ में Dh15 million यानी कि ₹333,632,553.64 जीत लिया है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनकी दूसरी जीत है। उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर यह बड़ी रकम हासिल कर ली है।

दोस्तों के साथ मिलकर खरीदा था टिकट

प्रदीप ने बताया कि उन्होंने यह टिकट Abu Dhabi airport के in-store counter से खरीदा था। वह एक कम्पनी में कंट्रोल रूम ऑपरेटर के पद पर काम करते हैं। प्रदीप संयुक्त अरब अमीरात में 1986 में रहते हैं। यह दूसरी बार जीत रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने वर्ष 1996 में Dh100,000 जीता था। उस समय टिकट की कीमत Dh100 थी। उन्होंने कहा कि दूसरी बार जीतकर वह काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि वह आगे भी जीतेंगे। टिकट खरीदना जारी रखेंगे।

Thiruvananthapuram में अपना फार्म खोलेंगे प्रदीप

उन्होंने कहा कि वह पिछले 2 से 3 महीने से जीतने की कोशिश कर रहे हैं। कभी अकेले तो कभी अपने दोस्तों के साथ वह टिकट खरीद रहे हैं। उन्होंने Robinson और Dr Haneefa के साथ मिलकर टिकट खरीदा था। प्रदीप के दो बच्चे हैं। बेटे की शादी हो चुकी है और बेटी की करनी है। वह इन पैसों से Thiruvananthapuram में अपना फार्म खोलेंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>