भारतीय प्रवासी को लगी बड़ी लॉटरी

संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय प्रवासी की बड़ी लॉटरी लगी है जिसमें अगले 25 सालों तक बढ़िया मंथली सैलरी मिलती रहेगी। Magesh Kumar Natarajan नामक भारतीय प्रवासी ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित FAST5 Grand Prize में एक ऐसा प्राइज जीत लिया है जिसने उनकी जिंदगी बदल दी है।

बता दें कि मंगेश ने FAST5 Grand Prize में अगले 25 सालों के लिए Dh25,000 monthly का ईनाम जीत लिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने देखा कि सारे पांच नंबर मैच कर लिए हैं तब उन्हें यकीन नहीं हुआ। Emirates Draw से कॉल आने के बाद उन्होंने इस बात का यकीन किया।

जिंदगी का सबसे यादगार दिन

इस बात की जानकारी दी गई है कि Ambur, Tamil Nadu के रहने वाले 49 वर्षीय Magesh Kumar प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। दुबई यात्रा के दौरान उन्हें पॉपुलर लकी ड्रॉ के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने इसमें भाग लेना शुरू कर दिया। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें कुछ न कुछ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा है कि इन पैसों को वह अपनी बेटी के पढ़ाई में लगाएंगे और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करेंगे।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>