संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित Dubai Duty Free Millennium Millionaire में भारतीय प्रवासी Alen TJ ने $1 million जीत लिया है। बुधवार को इस ड्रॉ का आयोजन दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कराया गया था जिसमें इस भारतीय प्रवासी के अलावा 3 लोगों को महंगे वाहन मिले हैं।

2013 से दुबई में रह रह हैं Alen

इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि भारतीय प्रवासी Alen TJ ने $1 million जीत लिया है। वह दुबई में वर्ष 2013 से रह रहे हैं और उन्होंने 8 नवंबर को ऑनलाइन ही टिकट खरीदा था। वह Jebel Ali Resort & Hotel में मुख्य इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और वह अक्सर ड्यूटी फ्री का टिकट खरीदते रहते हैं।

वहीं Jasem Fathi ने Mercedes Benz GLS 450 4M जीत लिया है। 40 वर्षीय भारतीय Pradhul Divakar ने भी इसमें BMW R 1250 R मोटर बाइक जीत लिया है। दुबई में रहने वाले वाले 52 वर्षीय Aji Balakrishnan ने भी Scout Bobber (Black Smoke) motorbike जीत लिया है। वह इस जीत से काफी खुश हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>