पूरी खबर एक नजर,

  • भारतीय प्रवासी ने एक लाख दिरहम जीत लिया
  • पैसों को अपने परिवार और अपने बच्चे पर खर्च करेंगे

भारतीय प्रवासी ने एक लाख दिरहम जीत लिया

भारत में रहने वाले 35 वर्षीय सेल्स मैनेजर Ramanathan ने Mahzooz raffle draw में एक लाख दिरहम जीत लिया है। इनके अलावा दो और लोगों ने एक एक लाख दिरहम जीत लिया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात को अपना ईमेल चेक करते थे ताकि उन्हें पता चल सके कि उन्होंने जीत हासिल कर ली है।

आखिरकार वह दिन आ ही गया जब पता चला कि उन्होंने जीत हासिल कर ली है और उन्हें Mahzooz का ईमेल मिला। उन्होंने बताया कि यह जीत उन्हें रमजान के दौरान मिली थी जिसके बाद अब वह इसका कुछ हिस्सा चैरिटी में देंगे।

पैसों को अपने परिवार और अपने बच्चे पर खर्च करेंगे

इसके अलावा दूसरे विजेता ने बताया कि वह पैसों को अपने परिवार और अपने बच्चे पर खर्च करेंगे। वहीं अबू धाबी में रहने वाले ऑप्टिकल टेक्नीशियन 41 वर्षीय सूरज ने बताया है कि जीते गए पैसों से वह बिजनेस शुरू करेंगे।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।