संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय एंबुलेंस नर्स की जिंदगी बदल गई है। उन्हीं कभी सोचा नहीं था कि उनके साथ क्या हो सकता है। दरअसल उन्होंने Big Ticket draw में Dh30 million का ईनाम जीत लिया है। वह अभी फिलहाल बहरीन में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने इतना बड़ा ईनाम जीत लिया है।

काफी मुश्किलों के बाद खरीदा टिकट

उन्होंने यह बताया है कि काफी मुश्किलों के बाद टिकट खरीदा था। उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था क्योंकि उनकी जिंदगी काफी मुश्किल है। यह कुछ ऐसा है जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी।

दोस्तों के साथ किया वीडियो कॉल

जीत की खबर मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपनी दोस्तों को दी और उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत की। कुछ लोगों की आंखों में खुशी के आंसू थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी और माताजी को कॉल किया। उनका कहना है कि अभी वो सोच ही रहे थे कि अपने परिवार को लेकर वापस कैसे भारत जायेंगे तो उन्हें यह खुशखबरी मिली।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>