भारत में मौजूदा समय में महंगाई और नौकरी के हालात को देखते हुए युवा अक्सर देश से बाहर जाकर अपना करियर बनाने की कोशिश करते हैं। इस क्रम में भारतीय नागरिक भारी संख्या में मध्य पूर्व एशिया के देश जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान में बसे हैं।

इसके अलावा और बेहतर जिंदगी जीने की ख्वाहिश रखने वाले भारतीय संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा का रुख करते हैं। हाल ही में बने संयुक्त राज्य अमेरिका के नए सरकार ने ऐसी घोषणाएं की हैं जिसके वजह से भारी संख्या में भारतीय प्रवासी नागरिक प्रभावित होने वाले हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद को संभालने के साथ ही वीजा नियमों में कई बदलाव के लिए आधिकारिक तौर पर घोषणाएं की हैं। इसका सीधा असर अमेरिका में रह रहे 20000 से ज्यादा भारतीय प्रवासियों पर पड़ेगा।

यह हो सकता है कि बहुत जल्द भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया जाए। इस क्रम में प्रभावित होने वाले लोग h1b वीजा हासिल करने वाले लोग भी शामिल है जिन में वैसे लोग हैं जिनका सरकारी डेटाबेस में कोई जिक्र नहीं है।

अवैध रूप से प्रवासियों के तौर में रह रहे लोगों के ऊपर ट्रंप प्रशासन ने अपनी नियम और नियति दोनों साफ कर दी है कि वह अमेरिका की धरती पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और उन्हें वापस वही भेजा जाएगा जहां से वह ताल्लुक रखते हैं।

वीजा नियमों में हुए बड़े बदलाव के कारण भारी संख्या में भारतीय समाज अमेरिका में डरा हुआ है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।