ओमान में हुए भयानक हादसे में गई तीन नर्स की जान

गुरुवार को ओमान में हुए भयानक हादसों में 3 नर्स की जान चली गई है। Directorate General of Hospital से मिली जानकारी के अनुसार al Dakhiliyah Governorate में Nizwa Hospital के सामने ही हुए हादसे में तीनों की जान चली गई है।

यह हादसा Dakhiliyah Governorate में हुआ

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तीनों महिलाएं नर्स के तौर पर काम कर रही थी और इनमें से दो महिलाएं भारतीय हैं और एक महिला इजिप्ट की रहने वाली हैं। इस हादसे में दो और महिलाएं घायल हुई है जो काम करने के बाद अस्पताल से अपने घर की तरफ जा रही थी।

बताते चलें कि directorate के द्वारा इस मामले में बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि बड़े ही खेद के साथ यह बताना पड़ रहा है कि अस्पताल के सामने ही Amani Abdul Latif, Sharja Ilyas, Majitha Rajesh नामक तीन महिला नर्स की जान चली गई है। मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की गई है और घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ किया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>