छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा 6 घंटे के लिए बंद रहेगा

मिली जानकारी के अनुसार आज मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा 6 घंटे के लिए बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है। यात्रियों को इस बाबत सावधान रहना चाहिए और airport के द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार ही काम करना चाहिए।

क्यों लिया गया है यह फैसला?

बताया गया है कि 14/32 नंबर और 09/27 नंबर रनवे पर मेटेनेंस का काम होने वाला है जिसके लिए यह फैैसला लिया गया है। यही कारण है कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। एयरपोर्ट के मुताबिक यह एक तरह का वार्षिक अभ्यास है जो मानसून के बाद किया जाता है। मानसून के बाद इस तरह का रिपेयरिंग वर्क किया जाता है।

लाखों यात्री मुंबई एयरपोर्ट से करते हैं यात्रा 

बताते चलें कि मुंबई एयरपोर्ट से रोजाना लाखों यात्रियों का आना-जाना होता है। इन्हीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए रिपेयरिंग और वार्षिक अभ्यास की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। इस दौरान मेंटेनेंस को अच्छी तरह से पूरा करने के लिए और यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया है। अथॉरिटी हवाई अड्डा को सबसे सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के रनवे ऑपरेशन जारी रखता है। सुरक्षा के लिए मेंटनेंस का काम जरूरी है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।