भारत में उड़ानों के संचालन को लेकर बड़ी सुविधा दी गई

सोमवार से भारत में उड़ानों के संचालन को लेकर बड़ी सुविधा दी गई है। अब पूर्ण रूप से टीकाकृत विदेशी पर्यटकों को रेगुलर कमर्शियल फ्लाइट से आवागमन की अनुमति दे दी गई है। मार्च 2020 के बाद यात्रियों को दी गई यह सहूलियत काफी मायने रखती है।

Covid-19 मामलों में कमी के बाद यह फैसला लिया गया है

भारत में Covid-19 मामलों में कमी के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं पर्यटकों को भारत में आकर्षित करने के लिए सरकार 500,000 free visas भी देने वाली है। जाहिर सी बात है सरकार अब महामारी से प्रभावित पर्यटन क्षेत्र को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

पूर्ण रूप से टीकाकृत यात्रियों को Covid-19 प्रोटोकॉल को मानना ही होगा

भारत में आने वाले पूर्ण रूप से टीकाकृत यात्रियों को Covid-19 प्रोटोकॉल को मानना ही होगा। यात्रियों के पास 72 घंटे के अंदर किया गया नेगेटिव पीसीआर टेस्ट होना ही चाहिए। इतना ही नहीं कुछ लोगों का post-arrival Covid-19 भी एयरपोर्ट पर किया जा सकता है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।