पूरी खबर एक नजर,

  • भारतीयों के साथ ठगी
  • एजेंट ने थमाया नकली वीजा और एग्रीमेंट 

भारतीय खाड़ी देशों का रुख करते हैं

लाखों की संख्या में भारतीय खाड़ी देशों का रुख करते हैं। लेकिन इस यात्रा की प्रक्रिया कठिन हो जाती है अगर सही जानकारी न रहे। जी हां, जानकारी और सही प्रक्रिया के अभाव के कारण कई लोग विदेश भी नहीं जा पाते हैं और उनकी मेहनत की कमाई भी लूट ली जाती है। खाड़ी देशों में जाने वाले लोगों के साथ ठगी का मामला नया नहीं है।

यूपी से ऐसी ही घटना सामने आई है

एक बार फिर से यूपी से ऐसी ही घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नूर मोहम्मद आंबेडकर रोड पर विदेशों में नौकरी देने का दावा कर रॉयल इंटरनेशनल नाम से फर्म चला रहा था। एक पीड़ित ने बताया है कि उसने 11 लोगों से कुवैत भेजने के नाम पर करीब 3.2 लाख रुपए ठग लिए हैं।

कहा गया है कि उसने पैसे लेकर लोगों को नकली एग्रीमेंट और वीजा दे दिया था। सभी पीड़ितों को 15 जून को फ्लाइट से कुवैत जाना था लेकिन जब उससे संपर्क किया गया तो उसका फोन नहीं लगा और वह दुकान बंद कर भाग गया।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।